Author: Shishir Srivastava

“गांव-गांव लगे आधार कैंप, नहीं तो तहसीलों पर निकलेगा प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस” : अर्थी बाबा गोरखपुर। सामाजिक कार्यकर्ता राजन यादव उर्फ “अर्थी बाबा” ने आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में आम जनता, खासकर गरीबों को हो रही भारी परेशानियों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने इस मुद्दे को देश के करोड़ों गरीबों से जुड़ी गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। अर्थी बाबा ने कहा कि गांवों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई लोगों के पास आधार कार्ड न होने के…

Read More

गोरखपुर।श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आयोजित महा अनुष्ठान के समाप्ति के अवसर पर, जिसमें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ रुद्राभिषेक एवं सप्तशती पाठ पिछले दो दिन से चल रहा था, ध्यातव्य हो कि आज ही के दिन 9 मई को बालाजी मंदिर की  स्थापना हुई थी, इसी उपलक्ष में ये सभी अनुष्ठान तथा बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में अन्य सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये। आज अंतिम दिन अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात महान लोकगायक की टीम द्वारा सुंदरकांड का पाठ हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ । गजानन…

Read More

गोरखपुर। बालजागृति संस्थान संस्था द्वारा मदर्स डे के पूर्व संध्या पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निर्देशिका रुचिता रस्तोगी ने कहा कि “बच्चा जब पैदा होता है तो सबसे पहले वह मां बोलता है, जब कुछ बड़ा होता है तो उसकी पहली पाठशाला घर में होती है उसकी पहली प्रशिक्षिका मां ही होती है, जो उसका पालन पोषण दुनिया की पहचान तथा स्वयं बच्चे की पहचान करवाती है। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और उनके योगदान की पूर्ति भी कोई नहीं कर सकता”, कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रिंसिपल स्नेहा शर्मा…

Read More

आज महा अनुष्ठान के द्वितीय दिन बालाजी मंदिर दरबार में अपार संख्या में भक्त गणों का तांता लगा हुआ है। पूरा तारामंडल का माहौल भक्ति मय हो गया है। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने समस्त तारामंडल वासियों को एवं शहर वासियों को बहुत-बहुत आभार दिया है। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मणों की तीन टीम लगी हुई है। हनुमान चालीसा का जाप 24 घंटा चल रहा है। साथ में रुद्राभिषेक एवं दुर्गा सप्त शती पाठ भी हो रहा है। उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया कि पुरुषों के साथ ही मात्र शक्तियों का अपार…

Read More

“खगोलीय घटना पर विशेष खगोलीय लेख” खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि मई माह की प्रमुख खगोलीय घटनाओं में से एक ईटा एक्वारिड्स उल्का वर्षा इस वर्ष 6–7 मई 2026 की दरमियानी रात को अपने चरम (Peak) पर पहुंचेगी। यह उल्का वृष्टि की घटना प्रतिवर्ष होने वाली नियमित उल्का वर्षाओं में शामिल है, जिसकी सक्रिय अवधि लगभग 19 अप्रैल से 28 मई तक रहती है। क्योंकि यह उल्का वर्षा प्रसिद्ध धूमकेतु 1P/Halley (हैली) के छोड़े गए धूल और चट्टानी कणों (debris stream) से उत्पन्न होती है। जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए इन कणों के मार्ग से गुजरती…

Read More

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के अस्थि रोग विभाग (Department of Orthopaedics) द्वारा, शरीर रचना विभाग (Department of Anatomy) के सहयोग से, हिप जॉइंट सर्जरी एवं पुनर्निर्माण पर एक दिवसीय उन्नत वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों—एम्स रायबरेली, एम्स रायपुर, केजीएमसी लखनऊ, जीएसवीएम कानपुर एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर—से आए विशेषज्ञों, संकाय सदस्यों, वरिष्ठ रेजिडेंट्स एवं पीजी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एम्स गोरखपुर के संरक्षण में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सर्जिकल…

Read More

गोरखपुर। जनपद के थाना चिलुवाताल क्षेत्र अंतर्गत एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं अपनी सुरक्षा की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलुआ, पोस्ट सिंहोरवा निवासी सूर्य प्रकाश ओझा, जो कि “निष्पक्ष टुडे” समाचार पत्र में सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वर्ष 2024 में ₹1,90,000 की ठगी के मामले में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना चिलुवाताल में जवाहर वर्मा एवं उनके पुत्र अमरनाथ वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Read More

गोरखपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा बेतियाहाता स्थित आश्रम में आनंद पूर्णिमा उत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें भक्ति, साधना और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव की शुरुआत एक दिन पूर्व सायंकाल तीन घंटे के “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन से हुई। इसके साथ ही आरयू क्लब (रेनेंशा यूनिवर्सल क्लब) द्वारा “सद्गुरु के रूप में श्री श्री आनंदमूर्ति जी” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विचारों और दर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। आनंद…

Read More

गोरखपुर। चौरी-चौरा की जीवनदायिनी राप्ती नदी को प्रदूषण मुक्त करने और पृथक ‘कछरांचल ब्लॉक’ के निर्माण की मांग को लेकर आज वन भारत सिटीज़न पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में एक जन-आंदोलन की शुरुआत हुई। पूर्व घोषित अल्टीमेटम के तहत, जब 30 अप्रैल तक प्रशासन ने राप्ती नदी में गिर रहे जहरीले रासायनिक कचरे को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आक्रोशित ग्रामीणों के साथ काली शंकर यदुवंशी ने राप्ती नदी के सिंघोड़वा घाट पर धरना-प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और पदयात्रा का आगाज़ कर दिया। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए काली…

Read More

“सीएम योगी गुरुवार को करेंगे 1054 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास” “ईको पार्क के सामने सड़क का होगा लोकार्पण, सीएम ग्रिड के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का होगा शिलान्यास” गोरखपुर, 22 अप्रैल। गुरुवार (23 अप्रैल) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम, करीब 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें ईको पार्क के सामने सड़क सहित 173 विकास कार्यों का लोकार्पण और सीएम ग्रिड के तहत 6 स्मार्ट सडकों समेत 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास के लिए समारोह…

Read More