एनएसएस ने नौकायन पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता रैली को सांसद रविकिशन ने दिखाई हरी झंडी
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व शहर के संबद्ध महाविद्यालयो के संयुक्त तत्वावधान में नौकायन गोरखपुर पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही स्वच्छता शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली निकली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति सांसद रविकिशन ने एनएसएस स्वयं सेवकों स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई और एनएसएस समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ जागरूकता रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रविकिशन ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत का स्वप्न साकार हुआ है। आज स्वच्छता के प्रति देश का प्रत्येक नागरिक जागरूक है।
एनएसएस समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सेवकों का यह प्रमुख दायित्व है कि स्वच्छता अभियान चलायें और अपने आस पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आज स्वच्छता को लेकर समाज सामान्य रूप से जागरूक हुआ है। स्वच्छता कार्यक्रम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में शुरू किया गया था। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा अपने आस-पास की सफाई में विश्वास करते थे और स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण मानते थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता कार्य में नियमित रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने नौकायन के चारों तरफ के मार्ग को श्रमदान के द्वारा स्वच्छ किया। स्वच्छता रैली के द्वारा स्वयं सेवकों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान जागरूकता हेतु विभिन्न बैनर ,पोस्टर, स्लोगन आदि का उपयोग किया गया।
इस कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर, महात्मा गांधी पी.जी कॉलेज गोरखपुर,डी. ए. वी. डिग्री कॉलेज गोरखपुर, गंगोत्री देवी महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर ,सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्य नगर गोरखपुर, इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रामपुर तारामंडल गोरखपुर ,भवानी प्रसाद पांडे डिग्री कॉलेज करीमनगर चरगावा गोरखपुर ,चंद्रकांति रमावती महिला महाविद्यालय गोरखपुर, सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर ,के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां अपने स्वयंसेवकों के साथ उपस्थिति रही. कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष पांडेय, डॉ कुसुम रावत, डॉ आशीष शुक्ला, डॉ वंदना सिंह, डॉ आलोक कुमार, डॉ अखिल मिश्रा, डॉ. रमेश चंद्र समेत अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
Trending
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
- Exclusive.विदेश से रसोई तक: LPG सिलेंडर का पूरा सफर
- SP साहब की रिंग सेरेमनी में धमाल! भोजपुरी गानों पर IPS कपल का डांस वायरल
- आज का राशिफल। 27.03.2026
- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल

