हरियाणा विधानसभा चुनाव में सियासत चरम पर है. लेकिन इसी बीच कांग्रेस की सीनियर लीड कुमारी सैलजा की खामोशी ने पारा चढ़ा दिया. अटकलें लगाई जाने लगीं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से उनकी बन नहीं रही है, इसलिए वे अब बीजेपी के संपर्क में हैं. इन अटकलों को हवा तब और मिली जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. इसी बीच बीजेपी की ओर से उन्हें ऑफर दे दिया गया. खुद केंद्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह ऑफर दिया. लेकिन लंबी खामोशी के बाद अब कुमारी सैलजा ने खुद इस ऑफर पर जवाब दिया है.कुमारी सैलजा ने करीबी सूत्रों के हवाले से बीजेपी के ऑफर पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा-मेरे खून में कांग्रेस है. मैं पार्टी छोड़कर जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती. बीजेपी और मनोहर लाल खट्टर को अफवाह फैलाना बंद करना चाहिए. फिलहाल हरियाणा में प्रचार को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. लेकिन पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से कुमारी सैलजा हरियाणा में चुनाव प्रचार से दूर हैंं. इस वजह से अटकलों को ज्यादा हवा मिली.
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

