गोरखपुर, 2 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा दिन गुरुवार, 3 अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सायंकाल 5.00 बजे माॅ दुर्गा शक्ति मंदिर में कलश स्थापना करेंगे। इसके साथ ही दस दिवसीय विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हो जाएगा।
12 अक्टूबर, दिन शनिवार को परम्परागत रूप से विजयादशमी (दशहरा) का पर्व पारंपरिक अनुष्ठान के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा।
यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी । उन्होने बताया कि शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा गुरुवार दिनांक 3 अक्टूबर की सायंकाल 5.00 बजे गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी के साथ कलश स्थापना के लिए सभी साधु-संत, पुजारी, योगी, वेदपाठी बालक, पुरोहित आदि के साथ एक शोभायात्रा के रूप में शंख ध्वनी के बीच भीम सरोवर का पवित्र जल कलश में भरकर मठ के प्रथम तल पर स्थित माॅ दुर्गा शक्ति मंदिर में पहुंचेंगे । वहाॅ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश विधि विधान से आदिशक्ति मां भगवती की विशेष उपासना के लिए कलश स्थापना करेंगे। इसके साथ ही मठ में श्रीमददेवीभागवत की कथा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन प्रातःकाल एवं सायंकाल 4.00 बजे से 6.00 बजे तक देवी-देवताओं के आह्वान के साथ पूजन-आरती किया जायेगा।
10 अक्टूबर, गुरुवार, अष्टमी की शाम 7 बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महानिशा पूजन एवं हवन करेंगे।
महानवमी को कन्या पूजन करेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
11 अक्टूबर, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि के व्रत के साथ पूर्वाह्न 11.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री, कुमारी कन्याओं का पांव पखारकर पूजन करेंगे तथा मातृ स्वरूपा कन्याओं के लिए भोज का भी आयोजन होगा और गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें दक्षिणा तथा उपहार भेंट करेंगे। बटुक भैरव के रूप में कुछ बालक भी इस पूजन अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे।
विजयादशमी महापर्व
विजयादशमी के दिन 12 अक्टूबर, शनिवार को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री, प्रातः 9.15 बजे श्रीनाथ जी ( गुरु गोरखनाथ ) का विशिष्ट पूजन करेंगे। तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्थित सभी देव विग्रह एवं समाधि पर पूजन करेंग। अपराह्न 1.00 बजे से 3.00 बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर के तिलकोत्सव का कार्यक्रम चलेगा।
सायंकाल 4.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी रथ पर सवार होकर *शोभयात्रा* के साथ अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर पहुचेंगें। वहां देव विग्रहों का पूजन एवं अभिषेक करेंगे। उपरांत सायंकाल 5.00 बजे मानसरोवर रामलीला मैदान में श्रीराम दरबार का पूजन करके प्रभु श्रीराम का *राजतिलक* करेंगे। शोभायात्रा के समापन के बाद सायंकाल 7 बजे से गोरखनाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन होगा।
प्रमुख आयोजनों का होगा सजीव प्रसारण
गोरखनाथ मंदिर द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रमुख आयोजनों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण करेगा। इसे श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निम्नलिखित लिंक के द्वारा देख सकतें हैं।
विनय गौतम
गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर।
Trending
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान

