विमल पांडेय ने पल्लवी गिरी संग किया अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट भोजपुरी सांग की शूटिंग बनारस में
भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय इन दिनों काफी व्यस्त रहते हैं। कभी कभी तो वे फिल्मों की शूटिंग में डे नाइट काम करते हैं। लेकिन अब वह फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगे। इसी कड़ी में विमल पांडे ने एक्ट्रेस पल्लवी गिरी के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट भोजपुरी गानों की शूटिंग बनारस के खूबसूरत लोकेशंस पर पूरी कर लिया है। विमल पांडेय ने जिन भोजपुरी गानों की शूटिंग किया है, वह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है।
बता दें कि भारत स्थित अमेरिका के (कैलिफोर्निया) की म्यूजिक कंपनी ज़ील ज़ी प्रोडक्शन ने अब भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में भी कदम रख दिया है, जिसकी शुरुआत विमल पांडेय की गानों से हो रही है। उन गानों की शूटिंग बिग लेवल पर काफी महंगे बजट के साथ किया गया है, जिसमें विमल पांडेय और पल्लवी गिरी की केमिस्ट्री दर्शकों को देखते ही बनेगी। फिल्मों के बाद यह जोड़ी म्यूजिक वीडियो एल्बम में भी फुल धमाल मचाने वाली है। इस वीडियो एलबम के लिए भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज, मोहन राठौर, नागेंद्र उजाला, शिवानी सिंह, विजय चौहान, विकास चतुर्वेदी और ख़ुशी कक्कड़ ने आवाज़ दिया है। यह भोजपुरी एलबम जगत में पहली बार हुआ है कि एक एलबम में इतने सारे लोगों ने एकसाथ अपनी आवाज़ दिया हो। यह एक बेहद शानदार और जानदार प्रोजेक्ट है, जो मार्केट में आते ही निश्चित रूप से ब्लास्ट करेगा। इसकी भव्यता इसका गीत संगीत भी है और इसकी वीडियो फीट भी उतनी ही शानदार बनी है जिसको देखने के बाद दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। विमल पांडेय और पल्लवी गिरी अभिनीत इस वीडियो एलबम के निर्माता हैं सुधीर गुप्ता हैं। निर्देशक तुषार केशरवानी हैं। डीओपी हैं सन्तोष यादव व नवीन शर्मा, कोरियोग्राफी किया है राजा बाबू ने। संगीतकार मुन्ना मिश्रा, विजय चौहान, नागेंद्र उजाला व विकास चतुर्वेदी हैं।
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

