आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
फ़िल्म स्टार आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर जोर शोर व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया है। उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जगह जगह उनके फैंस व चाहने वालों ने केक काटकर उनका बर्थडे सेलेब्रिट किया। वहीं उनके बर्थडे के हैप्पी मूमेंट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बधाई के पोस्ट करके उनके चाहने वालों ने अपना प्यार जताया तो वहीं उनके मोबाइल फोन पर कॉल करके व व्हाट्सएप पर मैसेज व वीडियो कॉल करके बहुत से करीबियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस यादगार पल पर बहुत सारा प्यार, आशीर्वाद पाकर आशीष सिंह बंटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो आशीष सिंह बंटी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके वे हकदार हैं। आज वे हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं और आये दिन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। वे अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग में बिजी रहते हैं। उनकी सधी हुई एक्टिंग लोगों के बीच खूब सराही जाती है। बतौर हीरो जहाँ उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, वहीं उनकी कई सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं तो कुछ फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है।
गौरतलब है कि आशीष सिंह बंटी को बचपन से हीरो बनने का जिद था। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ थियेटर और एक्टिंग स्कूल से अभिनय की बारीकियां भी सीखी हैं। आशीष ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके फ़िल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष के बल पर अपना करियर बनाया है। वे फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर एलएलबी की पढ़ाई कर एडवोकेट भी बन गए हैं। उनका कहना है कि ‘जिंदगी में हमेशा सीखते रहना चाहिए और समय का सदुपयोग करना चाहिए।’ उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। सवाल के जवाब में आशीष सिंह बंटी ने बताया कि ‘निर्देशक स्व० ए अगजर दर्पण ने फ़िल्म ‘हमार भूमि’ में मेन लीड हीरो का ब्रेक दिया था। उसके बाद बहुत सारी हिंदी और भोजपुरी फिल्में मुझे मिलती गई, उन सबमें से प्रमुख फिल्में ‘सेनुर पहिनब तोहरे नाम का’, ‘मुँह नोचवा’, ‘लांछन’, ‘गार्जियन’, ‘रांझणा’, ‘कराह’, ‘बैरी कँगना 2’ आदि कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आने वाली फिल्में ‘पॉकेट मनी’, ‘नर संहार’, ‘आंखें’, ‘छू लिया दिल ने’ आदि हैं।’ इसके अलावा वे बैक टू बैक तीन फिल्मों की शूटिंग करने वाले हैं।

