वायुसेना दिवस पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
गोरखपुर । दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन अध्ययन विभाग द्वारा वायु सेना दिवस के अवसर पर बी.ए. भाग एक एवं दो (प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। वहीं भाग तीन (पंचम सेमेस्टर ) के विद्यार्थियों का आंतरिक परीक्षा ली गई। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 1932 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय वायुसेना का गठन किया गया था।

स्वतंत्रता के पूर्व भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र सेनाओं का भारतीयकरण किया गया। जिससे भारतीय वायु सेना से रॉयल शब्द हटा दिया गया तथा प्रतियोगी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंबाइन डिफेंस सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेकर भारतीय वायुसेना अकादमी के माध्यम से राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में देश की सशस्त्र सेनाओं में अफसरों की कमी की समस्या से जूझ रही है, इसलिए यह आवश्यक है कि आज के युवा कंबाइन डिफेंस सर्विसेज के माध्यम से सेना में जाएं और देश को इस समस्या से निजात दिलाई। संपन्न कराई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी. ए . भाग – एक (प्रथम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों में क्रमशः प्रथम स्थान शीतल सिंह, द्वितीय स्थान अभयनंद तथा तृतीय स्थान मुस्कान श्रीवास्तव ने प्राप्त किया वहीं। भाग-दो (तृतीय सेमेस्टर) में क्रमशः प्रथम स्थान अनामिका यादव, द्वितीय स्थान शिवानी भारती तथा तृतीय स्थान अंजली शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रभारी डॉ. राम प्रसाद यादव ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह तथा विकास कुमार पाठक एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी इंद्रेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे ।

