सोनौली सीमा पर पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक
भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करता ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार
– एसएसबी ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार के पास पकड़ा
– भारत प्रवेश के नहीं थे वैध कागजात
सोनौली, महराजगंज : एसएसबी की 66 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पगडंडी रास्ते से नेपाल से भारत करते एक ब्राजील के नागरिक को पकड़ लिया। जांच पड़ताल में उसके पास पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारत प्रवेश का कोई वीजा नहीं मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पकडे गए ब्राजील के नागरिक की पहचान जोआक्विम दोस संतोषनेटो निवासी मागे स्ट्रीट रुआ रामिरो , रीओ डे जेनेरियो ब्राजील के रूप में हुई। पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक पेशे से वेबसाईट डिजाईनर हैं। उसके पास एक लैपटाप भी बरामद हुआ है। एसएसबी से पूछताछ में उसने बताया कि वह काम की तलाश में टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी , दुबई , थाईलैंड , टर्की व चीन भी जा चुका है। 15 अगस्त 2024 को वह टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था। जहां उसे काम नहीं मिला। फिर वह कुछ लोगों के संपर्क में आया। जिन्होंने उसे भारत के जैसलमेर जाने की सलाह थी। भारत प्रवेश का वीजा न होने के कारण वह सोनौली मुख्य सीमा के बजाए पगडंडी रास्ते से भारत प्रवेश कर रहा था।
सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पकडे गए ब्राजील के नागरिक पर भारतीय न्याय संहिता की विदेशी विषयक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

