यूपी के गोरखपुर में सर्व शिक्षा अभियान की उड़ी धज्जियां, सरकारी स्कूल में बच्चों से प्रधान अध्यापिका करा रही हैं मजदूरी
विजुअल- ईंट लेकर विद्यालय के अंदर जाता बच्चा (वायरल वीडियो), प्रधान अध्यापिका की बाइट, बीएसए की बाइट, स्कूल के शाट्स
गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर में सर्व शिक्षा अभियान के स्लोगन पढ़ेंगे बच्चे, बढ़ेंगे बच्चे की धज्जियां उड़ाई जा रही है. गोरखपुर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है. स्कूल के मैदान में किनारे क्यारियां बनाई जा रह हैं. क्यारियां बनाने के लिए बच्चों से स्कूल के बाहर से ईंट ढोकर मंगाई जा रही है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जब वीडियो बनाने वाले शख्स ने बच्चों से मजदूरी कराने पर आपत्ति जताई, तो प्रधान अध्यापिका ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ये बच्चों का ही काम है.

गोरखपुर के कुसम्ही बाजार प्राथमिक विद्यालय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ शिक्षका स्कूल के बाहर मैदान में किनारे क्यारियां बनानती दिख रही हैं. वहीं कुछ बच्चे बाहर से ईंट ढोकर अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो बनाने वाले शख्स ने शिक्षिका से पूछा कि बच्चों से मजदूरी क्यों करा रही हैं, मजदूर बुलाना चाहिए था. इस पर प्रधानाध्यापिका जवाब देते हुए कह रही हैं कि ये बच्चों का ही काम है. खुद के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने वाली शिक्षिका गांव के गरीब बच्चों से मजदूरी करा रही हैं.
इस संबंध में गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्ही बाजार की प्रधान अध्यापिका कुसुम राय ने सवाल करने पर मुस्कुराते हुए बताया कि चौकीदार से उन्होंने पौधा लगाने के लिए कहा था. इसी वजह से बच्चों से बाहर से क्यारी बनाने के लिए ईंट लाने को कहा था. वहीं बच्चे ईंट लाकर रख रहे थे. चौकीदार ईंट लगा रहा था. हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि मीडिया के द्वारा वीडियो को संज्ञान में लाया गया है. उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए कहा है. जनपद में 2500 प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय हैं. वे लोग सभी को प्रेरित और मोटिवेट भी करते हैं कि बच्चों से कोई ऐसा कार्य नहीं कराया जाए, जिससे उनके सम्मान में कोई ठेस पहुंचे. हमारे यहां अध्यापक काफी अच्छा काम कर रहे हैं. कुछ लोग हैं, जिनकी वजह से विभाग की छवि धूमिल होती है, तो उनके खिलाफ विभागीय करेंगे.

