Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा

    May 22, 2026

    श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत

    May 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी” : 56 पोस्ट में 9.4 Million followers… Meme Page या नई डिजिटल राजनीति?”

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा
    • श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत
    • कॉकरोच जनता पार्टी” : 56 पोस्ट में 9.4 Million followers… Meme Page या नई डिजिटल राजनीति?”
    • आज का राशिफल 21.05.2026
    • सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित
    • आज का राशिफल 20.05.2026
    • जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर कालीशंकर यदुवंशी का जोरदार प्रदर्शन
    • जेसीआई इंडिया जोन-3 के “स्पीच क्राफ्ट 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न, जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने की मेजबानी
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»कला और संस्कृति»15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री
    कला और संस्कृति

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    Anil SinghBy Anil SinghNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत शीर्ष प्राथमिकता हो : सीएम योगी,

    गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा,

    गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी तक करने पर हो विचार : सीएम योगी,

    गोरखपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी इसलिए 11 से 13 जनवरी तक प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी करने पर विचार किया जाना चाहिए। खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो।

    सीएम योगी ने रविवार अपराह्न गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर महापौर और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से खिचड़ी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। ध्यान रहे सभी कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का भी भव्य और दिव्य आयोजन होगा। इसे देखते हुए इस बार के खिचड़ी मेला में हर साल से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आ सकती है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खिचड़ी मेला को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया।

    *पर्याप्त अलाव जलवाने के हों इंतजाम*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेला के समय शीतलहर का भी दौर रहता है। इस दौरान आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

    *यातायात प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान*
    सीएम योगी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया देना होगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस और यातयात पुलिस की तैनाती के साथ लगातार सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाए। वाहनों की पार्किंग और डायवर्जन की तैयारी अभी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए। पेयजल के लिए अस्थाई हैंडपंप लगवाए जाएं। समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली विभाग, दूरसंचार, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, वन विभाग व वन निगम, पूर्वोत्तर रेलवे, परिवहन और सूचना विभाग ने खिचड़ी मेला को लेकर अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    *स्थानीय उत्पादों को मंच दें गीडा के स्थापना दिवस समारोह में*
    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर को आयोजित होने वाले गीडा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में लगने वाले ट्रेड शो में पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को भी मंच दिया जाए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बखिरा और पिपरौली के पीतल उत्पाद, खजनी के कम्बल आदि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
    बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी आनंद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, गीडा की सीईओ अनुज मलिक समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading…
    #Cultural#program#gorakhpur#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

    May 11, 2026

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    May 11, 2026

    गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    May 11, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    ब्रेकिंग न्यूज़

    रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा

    By Anurag TripathiMay 22, 20260

    श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत

    May 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी” : 56 पोस्ट में 9.4 Million followers… Meme Page या नई डिजिटल राजनीति?”

    May 21, 2026

    आज का राशिफल 21.05.2026

    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा

    May 22, 2026

    श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत

    May 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी” : 56 पोस्ट में 9.4 Million followers… Meme Page या नई डिजिटल राजनीति?”

    May 21, 2026

    आज का राशिफल 21.05.2026

    May 21, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (848)
    • कला और संस्कृति (96)
    • कैरियर (59)
    • खेल (160)
    • गोरखपुर (1,404)
    • जुर्म (168)
    • टेक्नोलॉजी (35)
    • देश (504)
    • धर्म (394)
    • न्यूज़ (1,686)
    • पर्यावरण (38)
    • बिजनेस (16)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,633)
    • मनोरंजन (748)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (531)
    • विदेश (132)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (178)
    • हेल्थ (216)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d