ट्रांसफार्मर से टकराये बाइक सवार,एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर,
पीपीगंज-जसवल मार्ग पर आधी रात हुआ हादसा,
संवददाता-सत्य प्रकाश त्रिपाठी
कैम्पियरगंज ब्यूरो।बीती रात करीब बारह बजे पीपीगंज-जसवल मार्ग के सपहिया के समीप हुई मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक का घायल अवस्था मे इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक है।
बता दे कि सोमवार की रात करीब बारह बजे थानाक्षेत्र के बैरघट्टा निवासी स्व0 उमेश साहनी के 22 वर्षीय पुत्र धीरज उर्फ भोलू अपने पट्टीदार परशुराम पुत्र रामबृक्ष के साथ रात करीब बारह बजे एक बाइक से किसी कार्यवश पीपीगंज जा रहा था।इसी दौरान रमवापुर मोड़ पर उसकी बाइक सपहिया तिराहे पर सड़क के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर से टकरा गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धीरज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि राहगीरों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस से दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां धीरज को मृत घोशित करते हुए चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल परशुराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।लेकिन हालत बिगड़ने के बाद परशुराम के परिजनों ने उसे शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
Trending
- आज का राशिफल 31.03.2026
- VIP अंदाज़ में सम्पन्न हुई IPS केके बिश्नोई व अंशिका वर्मा की शादी
- BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण
- प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मेंडल,ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- बडहलगंज में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत
- गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
- आज का राशिफल. 30.03.2026
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

