ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

👫मिथुन राशिफल
आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ

🙍♀️कन्या राशिफल
व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ
🏹धनु राशिफल
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ
🐊मकर राशिफल
एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ

🐟मीन राशिफल

