गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी अमरावती देवी ने शुक्रवार को गीडा थाने में तहरीर देकर बताया कि, 11 दिसंबर दिन बुधवार को रात में तकरीबन 10 बजे के समय गांव के ही आशीष यादव पुत्र ताडक यादव, रितेश यादव पुत्र दारा यादव और महेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव, हमारे दरवाजे पर आकर अनायास ही गाली देने लगे और विरोध करने पर हमको और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे । इस दौरान मैं घर में अकेली ही थी, और मेरे पुत्र शादी में गए हुए थे । शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आ गए और इन्हें रोकने का प्रयास भी किया । लेकिन यह नहीं माने और फिर बृहस्पतिवार को सुबह होते ही हमारे लड़के के पास फोन करके शाम को आकर असलहे से जान से मारने की धमकी देने लगे । वही पीड़ित ने बताया कि यह लोग पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुके और कई मामलों में वांछित भी है ।
पीड़ित की शिकायत पर गीडा पुलिस ने बी. एन. एस की धारा 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है |
Trending
- श्रीबालाजी मंदिर में 7 से 9 मई तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान
- 63वां प्रांतीय महाधिवेशन शुरू: शिक्षकों की आवाज बुलंद, संघर्ष का संकल्प
- आज का राशिफल. 06.05.2026
- गोरखपुर में 6–8 मई तक शिक्षकों का महासम्मेलन: 63वां प्रांतीय महाधिवेशन होगा ऐतिहासिक
- 6-7 मई 2026 की दरमियानी रात होगा ईटा एक्वारिड्स उल्का वृष्टि का अद्भुत खगोलीय नज़ारा
- आज का राशिफल 05.05.2026
- एम्स गोरखपुर में ‘रिसर्च स्मार्ट’ कार्यशाला आयोजित, नेत्र अनुसंधान में नवाचार पर जोर
- सत्ता के संरक्षण में ‘चंदा खेल’! बड़हलगंज थानेदार पर गंभीर आरोप

