संवाददाता– एस.पी सिंह
सहजनवा, गोरखपुर ।
पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर द्वितीय के ग्राम प्रधान राशिकरन निषाद के छोटे भाई गंगाराम (40 वर्ष) की सोमवार को करेंट लगने से मौत हो गई । जो मुम्बई मे पेंट पालिश का कार्य कर जीवन यापन कर रहे थे । राशिकरन निषाद ने बताया की दिन मे करेंट के चपेट के आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है । इनके निधन से पूरे गांव मे शोक फैल गयी और परिवार रो रोकर बुरा हाल है ।

