संवाददाता– एस.पी.सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
सहजनवा विधानसभा के पाली, भिटनी निवासी सुमित सिंह (पुत्र) सुरेन्द्र सिंह का यूपीएससी सिविल सर्विसेज (IAS) में 741वें रैंक प्राप्त होने पर सहजनवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने उनके घर पहुंचकर सुमित और उनके परिजनों को बधाई दी है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यह मेरे विधानसभा के लिए गर्व का विषय है।
सिविल सर्विसेज में चयनित सुमित सिंह ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से की और बाद में कम्प्यूटर साइंस से बीटेक कर सिविल सर्विस में तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी सफलता का राज सेल्फी स्टडी को बताया, अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण किया।

