संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर में नाली पाटने से रोकने पर एक गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरिपियो पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ही।
थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव की एक महिला विद्यावती पत्नी शिवशंकर शुक्ला ने हरपुर बुदहट पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते रविवार को मेरे घर के सामने बह रहे नाली के पानी को गांव के दीनानाथ यादव जबरदस्ती पाट रहे थे, जब महिला ने मना किया तो दीनानाथ ने महिला को उठाकर पटक दिया, वहीं दीनानाथ की पत्नी ललिता देवी और एक व्यक्ति दरोगा उर्फ अमरजीत यादव ने मिलकर जमीन पर गिरी हुई महिला को लात घुसों से मारने लगे, जिससे महिला विद्यावती बुरी तरह घायल हो गयी।
महिला का कहना है कि वह चार माह के गर्भ से है, उसे पेट पर अत्यधिक चोट लगी है। महिला का मेडिकल कराते हुए पुलिस ने आरोपी दीनानाथ यादव, ललिता देवी, और अमरजीत यादव निवासीगण परमेश्वरपुर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

