गोमतीनगर पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त टीम से बदमाश की मुठभेड़
एक बदमाश के पैर में लगी गोली और दूसरा संयुक्त टीम को चकमा देकर फरार हो गया
अभियुक्त के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद
लखनऊ , संवाददाता
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम और चेन लुटेरे शिवम गुप्ता के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शिवम के पैर में गोली लगी। उसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल बीते 31 अक्टूबर को राज ठाकुर और दो नवंबर को राजेश तलवार नाम के व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूटी गई थी। संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि संबंधित लूट की घटना में शामिल कुछ बदमाश दयाल चौराहा होते हुए सहारा स्टेट की ओर बाइक से जा रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ने के लिए घेरेबंदी की कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि एक बदमाश संयुक्त टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा और फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर।
पकड़े गए बदमाश की पहचान लखीमपुर-खीरी निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश शिवम गुप्ता के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है, फिलहाल एक अभियुक्त अभी भी फरार…

