3 माह पूर्व बने हुए सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मार्ग की सड़क पुनः क्षतिग्रस्त होने के कारण मंदिर का प्रतिनिधिमंडल ने जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करी।
प्रयागराज नगर के प्राचीन शनि पीठ सिद्ध पीठ श्री शनि धाम अतरसुइया मार्ग की सड़क निर्माण हुए मात्र तीन या चार माह ही बीत पाया था कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी सिलसिले में मंदिर समिति के पदाधिकारी गण जनसुनवाई के मध्य अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करके समस्याओं के
बारे में जानकारी दिया गया तथा ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही का आश्वासन अपर नगर आयुक्त महोदय के द्वारा दिया गया।
पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज ने अपर नगर आयुक्त महोदय को जानकारी देते हुए बताया की आपके विभाग के जि ओ के अनुसार लगभग 8 इंच भरतकूप गिट्टी से सड़क बनाई जाने का प्रावधान था परंतु ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए मात्र 4 इंच काली वाली लोकल गिट्टी डालकर सड़क बनाकर अपने कार्य की इतिश्री कर दी अर्थात सड़क बनाने में इस्तेमाल करी जाने वाली सामग्री भी नियमानुसार इस्तेमाल नहीं करी गई। शनि धाम के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है जिस कारण सड़क 3 महीना भी नहीं चल पाई। मंदिर के वार्षिक उत्सव तथा प्रत्येक शनिवार को भारी संख्या में भक्तों का आगमन होता है जिससे अनेक भक्त गाड़ी से असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अतः ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए।

