Author: वेद प्रकाश यादव

गोला, गोरखपुर ।गोला थाना क्षेत्र के चिलवां गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिलवां निवासी रेनू यादव (40) पत्नी पप्पू यादव की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि पप्पू यादव शाम को झींगा मछली लेकर घर आए थे और पत्नी से उसे बनाने को कहा था। किसी कारणवश रेनू ने मछली बनाने…

Read More

             ब्यूरो प्रभारी- वेद प्रकाशयदव गोला बाजार।गोला कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद रविवार को उन्होंने कोतवाली में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा थाना क्षेत्र की भौगोलिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इसके उपरांत थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके विधिसम्मत निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में…

Read More

गोला, गोरखपुर। गोला विद्युत उपकेंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपकेंद्र पर स्थापित 5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों में से एक पिछले दो माह से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी न तो विधिवत मरम्मत कराई गई और न ही उच्चाधिकारियों को इसकी आधिकारिक सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर क्षेत्र में विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार गोला विद्युत उपकेंद्र पर 33 हजार लाइन को 11 हजार वोल्ट सप्लाई में परिवर्तित कर क्षेत्र में सुचारू विद्युत आपूर्ति…

Read More

               ब्यूरो प्रभारी वेद प्रकाश यादव गोला, गोरखपुर. गोला विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर अंतर्गत ग्राम घोड़ालोटन में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मोनू कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बिजली विभाग के लाइनमैन और संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, विभागीय मिलीभगत और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते 24 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गांव का एक विद्युत…

Read More

नदी किनारे कपड़े और पैर फिसलने के निशान मिलने से हादसे की आशंका गोला बाजार। सरयू नदी ने मंगलवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गोलाउपनगर के वार्ड संख्या-5 विसरा निवासी 58 वर्षीय किसान सुरजभान यादव की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे उनका शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विसरा निवासी सुरजभान यादव पुत्र अम्बिका यादव खेती-किसानी कर अपने…

Read More

 गरीब निवेशकों की मेहनत की कमाई पर बना साम्राज्य, परिवार और गिरोह के नाम पर दर्ज कराई गई संपत्तियां बडहलगंज, गोरखपुर। बडहलगंज क्षेत्र में फर्जी बैंकिंग के नाम पर चल रहे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि इस अवैध बैंकिंग गिरोह के संचालकों ने गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को ऊंचे ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया और उसी धन से अपने तथा अपने करीबियों के नाम पर अकूत संपत्ति खड़ी कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फर्जी बैंक वर्षों से “सेवा संस्था” या अन्य आकर्षक नामों…

Read More

ऊपर तक पहुंचता है फंड”, विभाग में दबी जुबान से चर्चाएं मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पुलिसिंग पर उठे सवाल चंदा वसूली थानेदार बड़हलगंज के प्रभाव से जिले के जिम्मेदार अधिकारियों में खौफ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बड़हलगंज क्षेत्र में तैनात थानेदार पर सत्ता के संरक्षण में बड़े पैमाने पर चंदा वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि थानेदार कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में रहकर विभिन्न माध्यमों से धन संग्रह…

Read More

विशेषज्ञों ने बताया—उच्च स्तरीय शोध और एआई से चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ेंगी संभावनाएं गोरखपुर।कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा 3 मई 2026 को ‘रिसर्च स्मार्ट’ (अनुसंधान पद्धति कार्यशाला) का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्नातकोत्तर एवं वरिष्ठ रेजिडेंट्स को प्रभावी शोध के लिए आवश्यक कौशल और दृष्टिकोण से सुसज्जित करना रहा। कार्यक्रम में आरपी सेंटर, एम्स नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ. एम. वनथी (संपादक, आईजेओ) एवं एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. वैभव जैन मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित…

Read More

कमीशन की चर्चाओं से सुलगी सियासत, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे तीखे सवाल कानून के रखवाले या वसूली के खिलाड़ी?” कमीशन का खेल या सिस्टम की चुप्पी? गोरखपुर. जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में तैनात थानेदार एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार मामला सिर्फ कार्यशैली तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे-सीधे “चंदा वसूली” जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों और क्षेत्र में तेजी से फैल रही चर्चाओं के अनुसार, यह कथित खेल केवल थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार ऊंचे स्तर तक जुड़े होने की आशंका जताई जा…

Read More

गोला, गोरखपुर. गोला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल की बस की चपेट में आकर 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डेहरीभार धौसहर उर्फ बेलवाभारी निवासी सुनील कुमार की 18 माह की पुत्री नित्या सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के सामने मौजूद थी। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े भाइयों को स्कूल जाने के लिए छोड़ने बाहर आई थी। इसी दौरान एमसीए पब्लिक स्कूल गोला की बस…

Read More