सीएचसी परिसर मे 3 सूत्रीय मांगो को लेकर आशा बहुओं,कार्यकत्रियों ने दिया धरना,किया प्रदर्शन
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आशा बहुओं व आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने,नियमित भुगतान व बकाया मानदेय भुगतान समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा।
मंगलवार को आल इण्डिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के निर्देश पर आशा व आशा संगिनीयों ने भारी संख्या में एकत्र होकर सी एच सी परिसर में धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया।इनका कहना था कि 18 वर्षों से हम लोग चिकित्सा से जुड़े कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करते चले आ रहे हैं।बावजूद इसके सभी त्योहार व व्रत बीतने के बाद भी नियमित रूप से हम लोगों का मानदेय भुगतान नहीं किया जाता।सभी मानदेय भुगतान राशि लंबित पड़ा है।नियमित भुगतान न होने से हम लोगों को पारिवारिक खर्च चलाने में काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है।हमारी मांग है कि हम लोगों के वेतन राशि को निश्चित किया जाय व राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाय। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश भर की सभी कार्यकत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 17 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व शासन प्रशासन की होगी।धरना स्थल पर ब्लाक अध्यक्ष राजदेई मौर्य,राधिका,प्रभा त्रिपाठी,देवी गौड़,आशा यादव, शिवकुमारी, राखी सहित दर्जनों आशा बहू व संगिनी उपस्थित रहीं।

