बिरसा मुंडा क्रांतिकारियों के इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी : कमलेश पासवान
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आस्था खादी संस्थान द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाट्य मंच, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आदिवासी नृत्य, लोकनृत्य, पारंपरिक लोकगीत व व्याख्यान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान की गाथा भारत के जनजातीय समुदायों के महान क्रांतिकारियों के इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उनके संघर्ष हमारी धरती की उस अनूठी परंपरा को रेखांकित करते हैं, जहां कोई भी समुदायक कभी मुख्य धारा से अलग नहीं रहा। बिरसा मुंडा हमारे नक्षत्र मंडल के सबसे चमकते सितारों में से एक थे जिनका प्रकाश राष्ट्र के मार्ग को आलोकित करता है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास के हर कालखंड में हमारी मातृभूमि ने ऐसे वीर बेटे बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने अपनी विलक्षण योगदान के बल पर भारत की भावना को अभिव्यक्ति दी है। इंडियन पीपल्स फोरम यूएई के संस्थापक राजीव राजपूत ने कहा कि इतिहास के साथ इस नए जुडाव को तब बढावा मिला जब सरकार ने 2021 में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। संस्थान के परियोजना निदेशक दीपक त्रिपाठी व प्रबंधक अनुपमा त्रिपाठी ने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श सभी समुदाय के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का श्रोत है। इससे पूर्व कार्यक्रम में तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा नेता मायाशंकर शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, दुर्गेश मिश्र, प्रशांत शाही,मनोज तिवारी,राकेश तिवारी,प्रमोद तिवारी,संतोष तिवारी,उपेंद्र तिवारी,वाशिम अख्तर,अभिषेक चतुर्वेदी,प्रशांत तिवारी, राधाकांत ओझा, अशोक साहनी, अनिल प्रजापति, ज्योति तिवारी, कंचन, पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

