गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा गांव में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सीएसआर निधि से 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का लोकार्पण किया।
युवाओं के लिए नई संभावनाएं गोरखपुर को 11वां राजकीय आईटीआई मिला,और यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाला तीसरा संस्थान होगा।
नए आईटीआई के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा कौशल विकास रोजगार के बेहतर अवसर सीधे उनके घर के पास ही उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में डबल इंजन की सरकार पूरी शक्ति और गति के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर एम्स की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा गोरखपुर एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ा धर्मशाला निर्माणाधीन है, जिससे उन्हें रहने की बड़ी सुविधा मिल सके।”
उन्होंने पावर ग्रिड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा सहजनवां क्षेत्र में कार्यपालक निदेशक दीक्षित जी और पावर ग्रिड की टीम ने उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य किया है। इनके प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।
नए आईटीआई भवन में, अत्याधुनिक मशीनरी आधुनिक लैब स्मार्ट क्लासरूम उन्नत साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे युवा उद्योगों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित होकर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।