दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले विधायक राजेश त्रिपाठी
केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने भी की सिफारिश
सड़क गुणवत्ता और धीमी गति की भी शिकायत
गोला बाजार में अधूरे नाले और टूटी पुलिया का मामला उठाया
सडक से ऊंची नालियां का भी उठा मामला
झुमिला बाजार और तीहामुहम्मदपुर अंडरपास में नाली बनाने की मांग
गोरखपुर-वाराणसी सरयू पुल पर लाईट लगाने की मांग
बालभीटी मोड सर्विस लेन सही करने की मांग
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।चिल्लूपार क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे अवशेष 6 किमी आछीडीह-सरया तटबंध बनाने में आ रही तकनीकी बाधा को दूर करने तथा राम जानकी मार्ग और गोरखपुर-वाराणसी हाइवे से सम्बंधित अनेक समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के साथ बुधवार को नयी दिल्ली संसद भवन कार्यालय में केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक राजेश त्रिपाठी ।
उक्त जानकारी स्वयं चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को देते हुए बताया कि आछीडीह-सरया के अवशेष तटबंध में सबसे बड़ी तकनीकी बाधा यह आ रही है कि निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग नेशनल हाई-वे पर बड़हलगंज से पटना गांव के बीच में 13 कल्वर्ट (जल निकासी हेतु पुलिया) बनाने की स्वीकृति है ।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का मानना है कि जिस बाढ़ग्रस्त इलाके को बचाने के लिए बांध प्रस्तावित है, इन कल्वर्ट्स के बन जाने से बांध के निर्माण का कोई औचित्य ही नहीं रह जायेगा । इसके लिए जरूरी है कि कल्वर्ट कम बनें और जो बनें उसमें रेगुलेटर लगे हों ताकि बाढ़ के दौरान उसे बंद रखा जा सके ।
विधायक चिल्लूपार ने बताया कि इसके लिए एक साल से केन्द्रीय सड़क मंत्रालय से विभागीय स्तर पर पत्राचार चल रहा था, उसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर पूरी बस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया गया । जिस पर उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी आवश्यक हो वह बाधा दूर करायी जाय जिससे कि सड़क पर भी खतरा न हो और बांध भी बन जाए ।विधायक राजेश त्रिपाठी ने रामजानकी मार्ग निर्माण में सुस्ती और खराब गुणवत्ता की भी लिखित शिकायत करते हुए कहा कि गोला बाजार सहित अनेक जगह एक साल से नालियां खोद कर छोड़ दी गयी हैं, जिसमें आये दिन दुर्घटना हो रही है, नागरिकों को भी आवागमन में काफी दिक्कत आ रही है, जाम की स्थिति बनी हुई है । साथ ही क्वालिटी में भी काफी कमी है, जो सड़क और पुलिया बन रही है वह अभी ही टूट जा रही है । सीमेंट और सरिया मानक के बिपरीत लग रहा है । पिडहनी, गोला, डेरवा, सीधेगौर, गोपालपुर आदि जगह जो नालियां बनी हैं वह इतनी ऊंची है कि न तो सड़क का पानी उसमें जायेगा और न गांव-दुकान का ही पानी जायेगा । ऊपर से उससे स्थानीय स्तर पर अनेक परेशानी खड़ी हो गयी है । जिस पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मौजूद विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया कि इसे देखो और ऐक्शन लो ।
चिल्लूपार विधायक ने दो अलग-अलग अन्य पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय मंत्री से अपने सांसद के साथ मांग किया कि रामजानकी मार्ग पर झुमिला बाजार में और गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर तीहामुहम्मदपुर अंडरपास पर जनहित में नाली निर्माण कराया जाए तथा सरयू नदी पर बने पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था बहुत जरूरी है उसे लगवाया जाय तथा बालभीटी मोड की सर्विस लेन को वैसे ही छोड़ दिया गया है जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है । विधायक चिल्लूपार ने गोरखपुर-वाराणसी के साउंखोर चौराहे को दुर्घटना विहीन बनाने के लिए ओवरब्रीज बनाने और अनेक जगह अलग से कट्स बनाने की भी मांग की जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी आवश्यक है वह करायेंगे ।
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

