जनता के हर सुख दुःख पर नजर विधायक
:राजेश त्रिपाठी
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोला बाजार। तहसील गोला के रामपुर गड़री मे वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली की वार्षिक बैठक शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्र मंडली के सभी साथियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मेरे मित्र ही असली ताकत है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए।आगे उन्होंने कहा जिस मंत्री पद के लिए लोग दीवाने होते उसे मैंने ठोकर मार दी,मुक्तिपथ ही मेरी पहचान है।आयोजित बैठक में विभिन्न वर्गों और आसपास के दर्जनों गांवों से समाज बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भविष्य की सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम के समापन पर संतोष दुबे दीपक सिंह पंकज पांडे संतोष गौतम वीरेंद्र नाथ दुबे आत्माराम शर्मा अभय सिंह राधेश्याम दुबे कुलदीप महाराज सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रशांत शाही रमाकांत चौबे पूर्व प्रधान रामनिवास यादव विजय नाथ मौर्या रामनिवास मौर्या सुरेश सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे


:राजेश त्रिपाठी