खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति एक सीधी रेखा में होते हैं जिससे यह रात भर, बर्ष में सबसे चमकीला और बड़ा दिखाई देता है, इसे ही विरोध या विपक्ष ( अपोजिशन) कहा जाता है, यह भारत सहित पूरी दुनिया से बिना दूरबीन (टेलीस्कोप) के भी आसानी से दिखाई देगा,खासकर आधी रात के आसपास जब यह आकाश में सबसे ऊंचा होगा और मिथुन राशि (Gemini constellation) में दिखेगा, जोकि एक शानदार खगोलीय घटना है।


