गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस विद्युत उपकेंद्र तारामंडल गोरखपुर, में मंदिर स्थापना के अष्टम मास पूर्ण होने पर हर माह की भांति इस माह भी 9 जनवरी को श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा उठाये गये संकल्प को अनवरत जारी रखते हुए बालाजी सरकार दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे, बबलू एवं सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर माह की 9 तारीख को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अपार संख्या में भक्तों का तांता बालाजी सरकार दरबार में लगा रहा। इस कार्यक्रम में तारामंडल वासियों की भी सहभागिता रही।


