Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऐड गुरु प्रभाकर शुक्ला ने बदला अपना क्रियेटिव टेस्ट, साइबर क्राइम की पोल खोलेगी उनकी “डिजिटल अरेस्ट”

    February 26, 2026

    आज का राशिफल 26.02.2026

    February 25, 2026

    गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • ऐड गुरु प्रभाकर शुक्ला ने बदला अपना क्रियेटिव टेस्ट, साइबर क्राइम की पोल खोलेगी उनकी “डिजिटल अरेस्ट”
    • आज का राशिफल 26.02.2026
    • गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण
    • कुआनों नदी में फिर मिला शव, इलाके में सनसनी
    • सौतेली मां ने 3 साल के मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी के काट कर मौत के घाट उतारा
    • आज का राशिफल. 25.02.2026
    • स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन (एसबीएम यू) के तहत नाला प्रबंधनः आवश्कता और अनिवार्यता
    • आज का राशिफल. 24.02.2026
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»राजनीति»गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण
    राजनीति

    गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    Anurag TripathiBy Anurag TripathiFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    कामकाजी महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा उपहार

    500 बेड की होगी क्षमता, 47.38 करोड़ रुपये आएगी लागत

    मार्च माह में सीएम योगी के हाथों हो सकता है शिलान्यास

    मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम पहले से बनवा रहा 75 बेड की क्षमता का वर्किंग वुमेन हॉस्टल

    गोरखपुर, 25 फरवरी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतत अग्रसर प्रदेश की योगी सरकार ने कामकाजी महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। सरकार गोरखपुर में एक और कामकाजी महिला छात्रावास (वर्किंग वुमेन हॉस्टल) बनवाने जा रही है। 75 बेड की क्षमता का एक हॉस्टल का निर्माण नगर निगम की तरफ से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनवाया जा रहा है। दूसरा वर्किंग वुमेन हॉस्टल मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत बनेगा। 500 बेड की क्षमता के इस हॉस्टल के निर्माण पर 47.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    जिलाधिकारी दीपक मीणा बताते हैं कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से बनने वाले 500 बेडेड वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, गोरखपुर इकाई को नामित किया गया है। इसकी निविदा 28 जनवरी को प्रकाशित की गई है, तकनीकी बिड 6 मार्च को खोली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इसका शिलान्यास मार्च माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की भी तैयारी की जा रही है। इस हॉस्टल का निर्माण चरगांवा ब्लॉक परिसर से सटे 6,640 वर्ग मीटर जमीन पर किया जाएगा। महिला कल्याण अनुभाग-3 की तरफ से स्वीकृत धनराशि 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये में से प्रथम किस्त के रूप में 16 करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

    राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार वर्किंग वुमेन हॉस्टल की बिल्डिंग में स्टिल्ट पार्किंग रहेगी। उसके ऊपर आठ मंजिला भवन बनाया जाएगा। इस भवन में सिंगल बेड, डबल बेल और ट्रिपल बेड क्षमता के 250 कक्ष बनाए जाएंगे। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी और परिसर में हॉर्टिकल्चर कार्य भी कराए जाएंगे। छात्रावास में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और शिशु सदन शामिल हैं। साथ ही जिम सेंटर, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री, वाहन पार्किंग, कैंटीन और डिपार्टमेंटल स्टोर भी होंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम की तरफ से एक वर्किंग वुमेन हॉस्टल पहले से निर्माणाधीन है। सहारा इस्टेट के समीप बन रहे 75 बेडेड इस हॉस्टल के निर्माण पर 18.08 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री इस हॉस्टल का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में करने की घोषणा कर चुके हैं। इसका करीब 40 फीसद निर्माण हो चुका है और जून 2027 तक इसके बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #breaking#mycm#lucknow#up53#followers#highlights# #breaking#svm#school#gorakhpur#followers#highlights#mycm#lucknow#
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anurag Tripathi

    Related Posts

    आज का राशिफल 26.02.2026

    February 25, 2026

    सौतेली मां ने 3 साल के मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी के काट कर मौत के घाट उतारा

    February 25, 2026

    आज का राशिफल. 25.02.2026

    February 24, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    न्यूज़

    ऐड गुरु प्रभाकर शुक्ला ने बदला अपना क्रियेटिव टेस्ट, साइबर क्राइम की पोल खोलेगी उनकी “डिजिटल अरेस्ट”

    By Nishpaksh TodayFebruary 26, 20260

    आज का राशिफल 26.02.2026

    February 25, 2026

    गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    February 25, 2026

    कुआनों नदी में फिर मिला शव, इलाके में सनसनी

    February 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऐड गुरु प्रभाकर शुक्ला ने बदला अपना क्रियेटिव टेस्ट, साइबर क्राइम की पोल खोलेगी उनकी “डिजिटल अरेस्ट”

    February 26, 2026

    आज का राशिफल 26.02.2026

    February 25, 2026

    गोरखपुर में बनेगा एक और कामकाजी महिला छात्रावास , मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण

    February 25, 2026

    कुआनों नदी में फिर मिला शव, इलाके में सनसनी

    February 25, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (806)
    • कला और संस्कृति (74)
    • कैरियर (51)
    • खेल (154)
    • गोरखपुर (1,322)
    • जुर्म (160)
    • टेक्नोलॉजी (30)
    • देश (420)
    • धर्म (312)
    • न्यूज़ (1,607)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (13)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,569)
    • मनोरंजन (726)
    • मौसम (24)
    • राजनीति (513)
    • विदेश (128)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (174)
    • हेल्थ (210)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d