गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
लगन, मेहनत और बड़े भाई के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय, शिक्षा में सुधार का संकल्प
गोरखपुर। जनपद के होनहारों ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शहर के राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इशिता शर्मा ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में प्राप्त की। इससे पहले तीसरे प्रयास में वह साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंची थीं, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सकीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में 26वीं रैंक हासिल कर उन्होंने आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया।


