लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश में तेल और गैस की कालाबाजारी को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने साफ निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और ईंधन की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश दिए हैं कि
अगर कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
इसके साथ हीअफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।


