ब्यूरो सहारनपुर,निष्पक्ष टुडे ;-
श्रीमान सेनानायक 05वीं वाहिनी, UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे दुहाई डिपो एडमिन बिल्डिंग में साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, उनसे बचाव के उपाय तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. टंडन द्वारा फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।


