Trending
- आज का राशिफल. 14.03.2026
- गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार
- दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ ने 3 मिलियन व्यूज किया पार
- आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- सीएम की माता व गौ माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- हिस्ट्रीशीटर के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, तहसील पर प्रदर्शन
- पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
- गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित


गाने के वीडियो को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आलीशान हवेली में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे और रंगीन ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके गले के भारी गहने और बालों में लगा गजरा उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के कर्णप्रिय बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रियांशु सिंह का है। वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा की है, जिन्होंने विजुअल्स को एक सिनेमाई अनुभव दिया है। इस गीत के आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह भोजपुरी लोकगीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने की सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त धूम मची है। काफी तादात में फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 155 मिलियन व्यूज का यह आंकड़ा इस भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’