लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;
गुलाबी गुब्बारे, बैनर और ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार ने मनाई बेटी के जन्म की खुशी, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का दिया मजबूत संदेश
लखनऊ:!उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म की खुशी को अनोखे अंदाज में मनाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी गुब्बारों और बैनरों से सजी गाड़ियों का एक काफिला सड़कों पर निकलता है। ढोल-नगाड़ों और जश्न के माहौल के बीच परिवार ने बेटी के जन्म की खुशी को खुले दिल से सेलिब्रेट किया।
यह जश्न केवल खुशी का इज़हार ही नहीं बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को असल जिंदगी में अपनाने का यह उदाहरण लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


