Trending
- आज का राशिफल. 17.03.2026
- द्वारिका पहुंचे सुदामा, श्रीकृष्ण से मिलन की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
- नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, मातृ प्रकोष्ठ का रंगोत्सव एवं वनिता वीरांगना सम्मान समारोह संपन्न
- गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया ‘शिवालिक’ जहाज
- प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार
- बेटी के जन्म पर लखनऊ में अनोखा जश्न, पिंक थीम वाली गाड़ियों का काफिला देख लोग बोले – यही है असली बदलाव
- गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 42वें शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारिता, AI और बदलते मीडिया पर मंथन


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस लोकगीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो हमेशा से ही भोजपुरी में साफ-सुथरे और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। इस सांग को गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’
शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘जब मुझे इस लोकगीत में परफॉर्म करने का ऑफर मिला तो मैंने तुरंत हाँ कह दिया था। इसका लिरिक्स और म्यूजिक सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वहीं नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त मिला है, रत्नाकर कुमार सर को जितना थैंक्यू बोलूं, कम ही होगा। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद।’