प्रयागराज /लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
यूपी बोर्ड मुख्यालय में सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में दो दिन पहले ही परिणाम घोषित कर दिया है। वर्ष 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि इस बार रिकॉर्ड 20 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।
बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी बताया गया है। परिणाम के आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में कुल 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
लड़कियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालकों को पीछे छोड़ दिया। हाईस्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 रहा, जबकि बालकों का 87.30 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में 86.32 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 रहा।
प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।
तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

प्रथम स्थान पर शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
द्वितीय स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।
तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।



