गोरखपुर।श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आयोजित महा अनुष्ठान के समाप्ति के अवसर पर, जिसमें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ रुद्राभिषेक एवं सप्तशती पाठ पिछले दो दिन से चल रहा था, ध्यातव्य हो कि आज ही के दिन 9 मई को बालाजी मंदिर की स्थापना हुई थी, इसी उपलक्ष में ये सभी अनुष्ठान तथा बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में अन्य सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आज अंतिम दिन अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात महान लोकगायक की टीम द्वारा सुंदरकांड का पाठ हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ । गजानन जी महाराज, बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने बताया इस महाआयोजन में सभी तारामंडल वासियों एवं मातृ शक्तियों का योगदान रहा दूर-दूर से लोग आकर प्रसाद ग्रहण किए।


