Trending
- ग़ोला के सरयू में समा गई जिंदगी: विसरा तट पर मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
- अजय महादेवा, निर्माता सलामत अंसारी और निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ पर
- अभिनेत्री ‘माधवी श्री’ को प्यारो एंटरटेनमेंट को पांच फिल्मों के लिए किया अनुबंधित
- शिव शर्मा की आनंद सिंह निर्देशित हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ की शूटिंग समाप्त, एडिटिंग शुरू
- पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसंदीदा भजन को धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने दिया सिनेमाई रूप, शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग वाराणसी में
- गहरे पानी में स्नान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चला जागरूकता अभियान
- धान क्रय सत्यापन में बड़े घोटाले का आरोप, सरकारी भूमि और नाले के खाते पर भी दिखाया गया धान बिक्री
- गोरखपुर में होगा ‘ल्यूमिनस डीलर्स मीट’, सोलर कारोबार और नई टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा


जिसके बाद यह भजन वैश्विक स्तर पर एक बड़ा आंदोलन बन गया। इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।
क्रांतिकारी फिल्म निर्माता धीरू यादव का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। उनके पसंदीदा राम भजन से प्रेरित होकर हम ये भोजपुरी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने और उन्हें एक बेहतरीन पारिवारिक सिनेमा का अनुभव कराने के उद्देश्य से बना रहे हैं।’