गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
अपार संख्या में भक्त जनों ने सुंदरकांड पाठ किया तथा प्रसाद ग्रहण किया । पूरा तारामंडल भक्तमय रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू के मार्गदर्शन में सारा कार्यक्रम हुआ। मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्ववा सिंह सक्षम दुबे पंडित शुभम शास्त्री अवनीश पांडे जयप्रकाश ओझा तथा अन्य इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की उपाध्यक्ष ने बधाई और धन्यवाद प्रेषित किया गया। बालाजी कृपा हम सब पर सदा बनी रहें।