ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो ǀ

👫मिथुन राशिफल
आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ
🦀कर्क राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ
🐅सिंह राशिफल
किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लें ǀ आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं ǀ आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा ǀ अगर आप कोई नौकरी या कोई परियोजना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं तपो पारम्परिक तरीकों से ही कोशिश करें ǀ अपने विचारों और योजनाओं की अच्छे से मार्केटिंग करें ,सफलता जरूर मिलेगी ।

🙍♀️कन्या राशिफल
इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ
⚖️तुला राशिफल
एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप अपने आसपास के लोगों से अच्छी खासी सहायता और पहचान की उम्मीद रख सकते हैं ǀ आप मजबूत आधार और आशावादिता से भरपूर हैं और नयी परियोजनाओं के लिए बिलकुल तैयार हैं लेकिन आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता बरक़रार है ǀ इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगी ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ
🐟मीन राशिफल

