
सीवान: सीवान में एक साथ उठा माँ-पिता और बेटा की अर्थी. दरअलस गुरुवार की शाम एक युवक ने अपने मां-पिता और भाई पर चाकू से हमला कर दिया था. इसमें मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, पिता की गुरुवार रात में इलाज के दौरान मौत हो गई.मृतक शिवनाथ साह (70), इनकी पत्नी सुशीला देवी (65) और बेटा सूरज कुमार (23) है. शुक्रवार के सुबह तीनों का एक साथ घर से अर्थी निकाली गई है.पुलिस की मौजूदगी में नदी किनारे तीनों का दाह संस्कार किया गया.वही पूरा घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव की है.।

