सूचना, प्रशासन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
खुलेंगे 6 नए महाविद्यालय, कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने दी मंजूरी
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। कार्य परिषद की बैठक में ने 6 नए महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से कुशीनगर जिले में तीन और देवरिया जिले में तीन नए स्थापित महाविद्यालयों में 11 नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मंजूरी भी दी गई है।
इसके साथ ही कार्य परिषद ने 38 महाविद्यालयों में 78 नए पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई।
*4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी*
वर्तमान शैक्षिक सत्र में संचालित होने वाले 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज, संकाय परिषद तथा विद्या परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
*6 नए कार्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन*
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक कार्यक्रमों- डीफार्मा, बीफार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में बीसीए, डेटा साइंसेज में बीसीए के पाठ्यक्रम तथा शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी है।
*45 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन*
करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत 45 सहायक आचार्य पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रमोशन को कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है।
Trending
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।

