कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर
बारिश होते ही सर्विस लेन पर भर जाता है पानी
हाटा बाजार में अधूरा नाली व सर्विस रोड
गोला। गोरखपुर- वाराणसी फोरलेन का धीमी गति से कार्य कर रही कार्यदाई संस्था से गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार के लोगो में खासा आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग बारिश के समय जल जमाव व कीचड़ से ऊबर नहीं पाए,बारिश के दिनों में सर्विस लेन पर कीचड़ में चलना यहाँ के लोगो को विवश करता है।हल्की सी बारिश में सर्विस लेन पर पानी व कीचड़ से भर जाता है। अधूरे सर्विस लेन से सटे प्राथमिक विद्यालय है जहाँ बच्चे पढ़ने आते है वहाँ पर अधूरी नाली व सर्विस रोड जानलेवा साबित हो रहा है, सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र छात्राओं को होती है।जो पढ़ने हेतु प्रतिदिन स्कूलों में आते जाते है अक्सर उनका ड्रेस खराब हो जाता हैं।लोग उसी कीचड़ व पानी में अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं।वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 का फोरलेन निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था।लोगों को लगा की इसके बन जाने से बारिश के दिनों में कीचड़ व जल जमाव से छुटकारा मिल जायेगा।नाली निर्माण के लिये खोदे गये मिट्टी को सर्विस रोड पर छोड़ देने से व जलज़माव से कीचड़ से पार करना और कठिन हो गया है।कार्यदाई संस्था उदासीनता इस कदर है की निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सर्विस लेन व नाली अधूरी है।सर्विस लेन पर भरे लबालब पानी व कीचड़ में तनिक भी लापरवाही होने से आमजन गिरकर कीचड़ से लथपथ हो जाता है।आमजन सर्विस लेन पर जाने से लोग कतराते हैं।बारिश के समय सर्विस लेन पर कीचड़ व पानी भर जाने के कारण यहां के स्थानीय व्यापारी दर्द झेल रहे है।जिनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। हाटाबाजार में अधूरे सर्विस रोड व नाली कब-तक बन कर तैयार इसका जबाब किसी के पास नहीं है।स्थानीय लोगो ने कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हैं।वहीं गुड्डू शुक्ला, जयराम गुप्ता, कृष्णमोहन जयसवाल, भीम सिंह,छोटू निगम, विजय गुप्ता, अनिल शाही,रमेश तिवारी सहित अनेकों लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आठ वर्षों से हम ग्रामीण दुर्दशा झेल रहे हैं। क्षेत्र के लोग कार्यदाई संस्था की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। विभाग से सर्विस लेन व अधूरे नाली निर्माण को शीघ्र बनवाने की अपील की है।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

