कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर
बारिश होते ही सर्विस लेन पर भर जाता है पानी
हाटा बाजार में अधूरा नाली व सर्विस रोड
गोला। गोरखपुर- वाराणसी फोरलेन का धीमी गति से कार्य कर रही कार्यदाई संस्था से गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार के लोगो में खासा आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग बारिश के समय जल जमाव व कीचड़ से ऊबर नहीं पाए,बारिश के दिनों में सर्विस लेन पर कीचड़ में चलना यहाँ के लोगो को विवश करता है।हल्की सी बारिश में सर्विस लेन पर पानी व कीचड़ से भर जाता है। अधूरे सर्विस लेन से सटे प्राथमिक विद्यालय है जहाँ बच्चे पढ़ने आते है वहाँ पर अधूरी नाली व सर्विस रोड जानलेवा साबित हो रहा है, सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र छात्राओं को होती है।जो पढ़ने हेतु प्रतिदिन स्कूलों में आते जाते है अक्सर उनका ड्रेस खराब हो जाता हैं।लोग उसी कीचड़ व पानी में अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं।वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 का फोरलेन निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था।लोगों को लगा की इसके बन जाने से बारिश के दिनों में कीचड़ व जल जमाव से छुटकारा मिल जायेगा।नाली निर्माण के लिये खोदे गये मिट्टी को सर्विस रोड पर छोड़ देने से व जलज़माव से कीचड़ से पार करना और कठिन हो गया है।कार्यदाई संस्था उदासीनता इस कदर है की निर्माण कार्य शुरू हुए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सर्विस लेन व नाली अधूरी है।सर्विस लेन पर भरे लबालब पानी व कीचड़ में तनिक भी लापरवाही होने से आमजन गिरकर कीचड़ से लथपथ हो जाता है।आमजन सर्विस लेन पर जाने से लोग कतराते हैं।बारिश के समय सर्विस लेन पर कीचड़ व पानी भर जाने के कारण यहां के स्थानीय व्यापारी दर्द झेल रहे है।जिनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। हाटाबाजार में अधूरे सर्विस रोड व नाली कब-तक बन कर तैयार इसका जबाब किसी के पास नहीं है।स्थानीय लोगो ने कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हैं।वहीं गुड्डू शुक्ला, जयराम गुप्ता, कृष्णमोहन जयसवाल, भीम सिंह,छोटू निगम, विजय गुप्ता, अनिल शाही,रमेश तिवारी सहित अनेकों लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आठ वर्षों से हम ग्रामीण दुर्दशा झेल रहे हैं। क्षेत्र के लोग कार्यदाई संस्था की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। विभाग से सर्विस लेन व अधूरे नाली निर्माण को शीघ्र बनवाने की अपील की है।
Trending
- लखनऊ में भीषण आग का कहर – झुग्गी-झोपड़ी जलकर खाक, कई सिलेंडर फटे
- A I जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
- 147B रेलवे ओवर ब्रिज को “Y मॉडल” में बनाने की मांग को लेकर काली शंकर यदुवंशी का धरना प्रदर्शन
- खगोलीय चमत्कार: 1.7 लाख साल बाद धरती के करीब आया ‘पूंछ वाला धूमकेतु’, जानें गोरखपुर में कब और कैसे दिखेगा
- एमसीए स्कूल बस की टक्कर से 18 माह की मासूम की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
- आज का राशिफल। 15.04.2026
- विशेष रिपोर्ट: देशभर में आर्यभट्ट और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सरकारी आयोजन
- बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज

