सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध आवश्यक:डॉ. डी. एन. त्रिपाठी. जनकल्याण के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर:चंद्रशेखर सिंह.
खरैया पोखरा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित शिविर में बोले विशिष्ट जन
शिविर में लगभग 130 लोगों का नेत्र परीक्षण कर दवा दी गई गोरखपुर,18 अगस्त,रविवार।
खरैया पोखरा जन कल्याण समिति एवं संगम सुपर स्पेशलिटी आई हास्पिटल के सयुंक्त तत्वावधान मे निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नम्बर 43 के पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर सिंह , वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक वाई. सिंह को पुष्प देकर स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जनकल्याण के कार्यों के लिए मैं हमेशा तत्पर रूप से उपस्थित रहूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० डी०एन०त्रिपाठी ने किया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में सबके लिए सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संरक्षक आर०एन०यादव ,लालजी भ्रमर, रामानन्द विश्वकर्मा,जय प्रकाश सिंह, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता उप सचिव हर्ष गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चौरसिया उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव सदस्य कृष्ण मोहन सिंह,शुभम पटेल,सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
Trending
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

