सैकड़ों महिलाओं ने विधायक राजेश त्रिपाठी को बाँधी राखी
गोला।भाई-बहन के बीच पवित्र बंधन के उत्सव में विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडल की ओर से सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर दोपहर 3 बजे पवहारी महाराज कुटी पर पर कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि रक्षाबंधन एक अनूठा त्योहार है जो भाई-बहनों को विशेष बंधन में बांधता है। यह हमारे जीवन में पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और सम्मान के महत्व की याद दिलाता है। कार्यक्रम में विधायक राजेश त्रिपाठी को लगभग 200 महिलाओं ने राखी बांधी। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित महिलाओं को उपहार देने के पश्चात संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी ने आज रक्षाबंधन के मौक़े पर मुझे राखी बांध कर अपना भाई बना लिया है यदि इस भाई की कभी भी आवश्यकता पड़े तो आप मुझे याद करना मैं आप सभी की हर संभव मदद करने का प्रयास करूँगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवारी प्रसाद एवं संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया।
इस अवसर पर श्रीकांत सोनी, सभासद दीपक शर्मा, संत विजय सिंह, विनय तिवारी, डब्लू सोनकर, बृजेश कुमार, गुड्डू मिश्रा, कमलेश भारती, हरकेश यादव, अष्टभुजा सिंह, आनंद तिवारी, उमेश यादव,संत प्रकाश यादव ब्लॉक प्रमुख गोला, अजीत राव, लालू शर्मा, सुनील कुमार, बबलू तिवारी, विजयलक्ष्मी जायसवाल, तबस्सुम बानो, दुर्गेश मिश्रा, दीनानाथ सोनकर, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, रविंद्र कुमार, विपुल साहनी,सहित भाजपा कार्यकर्ता और प्रमुख नागरिकों सहित सभी क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Trending
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

