हर हाल में करेंगे निजीकरण का विरोध तारकेश्वर शाही
सरकार अगर न मानी तो दिया जाएगा धरना विक्रम सिंह
हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार भारतेंदु यादव
हमे करना होगा डट कर बुकाबला आकांक्षा सिंह
गोरखपुर।शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सरकार के दमनकारी और नीजीकरण की ओर बढ़ते कदम को रोकने के लिए तथा गतिमान अवैज्ञानिक समायोजन प्रक्रिया के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 21 अगस्त को 12 बजे से होने वाले धरना – प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें । उक्त बातें अपने अध्यक्षीय संबोधन में संयुक्त मोर्चा के संयोजक तारकेश्वर शाही ने कही ।अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार 50 से कम छात्र संख्या वाले प्रदेश के 27964 विद्यालयों को बंद कर उन्हें उद्योग समूहों को हाथों बेचने पर आमादा है, जो गरीब गुरबे, शोषित, वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से महरूम करना चाहती है, जो आरटीई एक्ट का खुला उलंघन है । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भारतेन्दु यादव ने कहा कि यदि आज हम नीजीकरण का विरोध नहीं किए तो तो कल हमारी नौकरी पर भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा । महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने कहा कि हमारे अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका डटकर मुकाबला करना होगा ।संचालन संयुक्त मोर्चा के सचिव त्रिपुरारी दूबे ने किया ।
तैयारी बैठक में विनोद मिश्रा, संजय शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, नरसिंह फौजी, ज्योति शाही, डा. किरन लता मिश्रा, संगीता चौरसिया आदि उपस्थित रहे । उक्त बातें तारकेश्वर शाही
संयोजक, संयुक्त मोर्चा, गोरखपुर ने बताई।

