युवक ने दुकानदार को मारा चाकू
उधार पैसे मांगने पर गर्दन पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल विक्रेता अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर।गगहा इलाके में एक युवक ने दुकानदार को चाकू मार दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक से अपनी उधारी मांग ली। फिर क्या था, युवक इतने पर बौखला गया और दुकानदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। दुकानदार के गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं।वहीं, घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घायल दुकानदार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
उधारी मांगने पर बौखला गया युवक
दरअसल, गगहा गजपुर मार्ग के गंभीरपुर गांव के पास बांकेलाल गुप्ता की एक किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गंभीरपुर गांव का रहने वाला सूरज सिंह सामन लेने के लिए बांकेलाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। चूं कि सूरज का बांकेलाल की दुकान पर पहले से कुछ पैसा उधार था तो उन्होंने सामान देने से मना कर दिया और अपना उधार पैसा मांगने लगे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। इतने में सूरज सिंह बौखला गया और गुस्से में गाली देते हुए दुकानदार बांकेलाल की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दुकानदार बांकेलाल गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

