गोरखपुर महानगर के राजेंद्र नगर पश्चिम में ओबीसी पार्टी ने नागरिकों के साथ किया प्रदर्शन
आज “जन समस्याओं के समाधान में ओबीसी पार्टी मैदान में” तथा पोल खोलो अभियान के अंतर्गत ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में गोरखपुर महानगर के वार्ड नंबर 14 राजेंद्र नगर निकट सरजू अंध विद्यालय जहां विगत 10 वर्षों से 2 पोल सड़क के बीच लगे हुए हैं जिसमें विद्युत आपूर्ति बंद हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं फिर भी यह दोनों पोल लगे हैं जिससे आम नागरिकों तथा दिव्यांग बच्चों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और अब तक कई लोग तो गंभीर रूप से भी घायल हो चुके हैं को हटाने के लिए नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया
काली शंकर यदुवंशी ने मुख्य अभियंता विद्युत गोरखपुर से वार्ता कर तत्काल इन दोनों पोल को हटाने की मांग किया जिस पर मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी
ओबीसी पार्टी ने के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि ओबीसी पार्टी ने “जन समस्याओं के समाधान में ओबीसी पार्टी मैदान में” तथा पोल खोलो अभियान के अंतर्गत जनता की समस्याओं के लिए सक्रिय है
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डॉक्टर संजय जयसवाल, सुभाष जायसवाल, सूरज जायसवाल, विकास गुप्ता, विशाल गुप्ता, सागर जयसवाल, मोहनलाल सिंह चौहान, आशुतोष चौहान अवधेश शर्मा, उपेंद्र चौहान, मनोज, मुन्ना, राजू, आनंद, विशाल, बलराम, पिंटू पासवान आदि उपस्थित थे
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

