23/8/24
प्रधानमंत्री जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यपारियो पर शोषण बन्द करवाये – अर्थी बाबा
गोरखपुर के रहने वाले राजन यादव एमबीए डिग्री लेकर अर्थी पर बैठ धरना व पर्चा दाखिल करने वाले चर्चित अब भन्ते बन गए है । मोदी, योगी, राजनाथ ,अखिलेश जैसे बड़े नेताओं खिलाफ चुनाव भी लड़े है । राजन यादव अर्थी बाबा (भन्ते) चौथे चरण में जन्तर मंतर पर धरना से कहा कि व्यपारियों पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा शोषण बन्द हो और इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच हो , लोकसभा के सामने बाबा साहब की प्रतिमा लगाया जाय और मुंबई में बाबा साहब की समाधि बहुत छोटी सिर्फ कट्टे की जमीन पर बनी समाधि को 5 एकड़ में बनाई जाय ।मोबाईल में मुफ्त लाइफ टाइम इनकमिंग को पुनः चालु और नेट रिचार्ज के रेट बहुत बढ़ गए इनको आधा कम किया जाय ।
अधिवक्ता सुरक्षा बिल पास हो व अधिवक्ता को आयुष्मान कार्ड की मेडिकल सुविधा व पेंशन दिया जाय। जितने सरकारी जमीनों पर मंदिर बने है उनके बगल में बुद्ध विहार बनाया जाय। विधानसभा लोकसभा में ओबीसी का आरक्षण लागू हो । प्रधान-पार्षद को भी MP-MLA की तरह वेतन पेंशन दिया जाय।महिलाओं को सेनेटरी पैड मुफ्त में दिया जाय, आउट सोर्सिंग भर्ती बन्द परमानेंट भर्ती किया जाय ।ओबीसी का केंद्र की सरकारी नौकरी में प्रमोशन दिया जाय।रेलवे स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म पर एयरपोर्ट की तरह ट्राली और स्लेटर लिफ्ट सुविधाओ के साथ टोल माफ जाय।संविधान के अनुसार,PM,CM, राज्यपाल,स्पीकर, अधिकारियों से थानेदारों तक के सभी पदों पर आरक्षण लागू किया जाय।ओबीसी, एससी, एसटी का ठेकेदारी में आरक्षण दिया जाय।
अर्थी बाबा ने कहा कि अगला दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ 70 सीटों पर लड़ाएंगे विपक्ष साथ नही आया तो अकेले नमो बुद्धाय पार्टी बना कर कैंडिडेट खड़ा करेंगे । यूपी विहार के वोटर अर्थी बाबा तरफ वोट करेंगे इसलिए इस बार दिल्ली में अर्थी बाबा की सरकार बनेगी ।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

