गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख के 267 मोबाइल, मोबाइल धारकों को किया वापस
खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिले
गोरखपुर पुलिस ने छ बार में 93 लाख का 547 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को कर चुकी है वापस
गोरखपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व खोए/ गुम हुए मोबाइल प्राप्त (पाकर) मोबाइल उपभोक्ता के चेहरे खिले आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने गायब या खोए हुए मोबाइलों को सीसीटीएनएस की मदद से खोज कर मोबाइल धारकों के मोबाइल को वापस किया मोबाइल धारक अपने-अपने मोबाइल पाकर खुश हो गए । भारत सरकार द्वारा सीईआईआर पोर्टल गुम खोए मोबाइल टैबलेट गोरखपुर की सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख 44831 रुपए की 267 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गोरखपुर पुलिस अब तक पोर्टल की मदद से सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल 547 एंड्राइड मोबाइल लगभग 93 लाख रुपए की बरामद कर चुकी है। आज 267 बरामद मोबाइल में से सबसे अधिक कैंट पुलिस ने 57 मोबाइल शाहपुर 38 मोबाइल बड़हलगंज 19 मोबाइल पिपराइच 17 खोराबार 16 एम्स 15 रामगढ़ ताल 15 गगहा 13 गोरखनाथ 13 सहित कुल 267 मोबाइल बरामद किए गए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से गोरखपुर की सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल की टीम ने अब तक 547 मोबाइल लगभग 93 लाख रुपए का बरामद कर चुकी है प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत सिंह सहित अन्य थानों के सीसीटीएनएस कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी

