बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को 43वें दीक्षांत समारोह सप्ताह के तरातम्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ‘‘रिवर्सिंग ड्रग रेजिस्टेंस वाया नेचुरल प्रोडक्ट्स” विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर बनाना व प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बायोटेक्नोलॉजी विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के आचार्य एवं अध्यक्ष प्रोफेसर राजर्षि कुमार गौड़ ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तत्पश्चात वरिष्ठ प्रोफेसर व रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर दिनेश यादव द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉक्टर गौरव राज द्विवेदी, साइंटिस्ट-डी एवं विभाग अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डिवीजन, आई.सी.एम.आर.- आर.एम.आर.सी गोरखपुर ने उक्त विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला, अपने उद्बोधन में उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता, सूक्ष्म जीवाणु एवं एक दवा ड्रग ट्रायल से लेकर बाजार में आने तक कौन-कौन से चरणों से गुजरती है, कितना समय व लागत लगता है, क्या-क्या प्रक्रिया अपनाई जाती हैं आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, उन्होंने अपनी संस्था में हो रहे विषयांतर शोध से छात्रों को अवगत कराया साथ ही छात्र-छात्राओं के तमाम प्रश्नों का उत्तर भी दिया।
कार्यक्रम में बायोटेक, प्लांट बायोटेक, बायोइन्फरमेटिक्स विभाग के छात्र/छात्रों एवं शोधकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राजर्षि कुमार गौड़, वरिष्ठ प्रो. दिनेश यादव व सहायक प्रोफेसर डॉ. गौरव सिंह, डॉ पवन कुमार दोहरे उपस्थित रहे। अंत में विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गौरव सिंह द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।

